सोमवार, अप्रैल 21, 2014

दीवाना

  *****************************
कहता  रहा .....  रात भर ,
घूमकर  गली  में दीवाना !
आसमां पर / जाने कितने ,
उधार  हैं ......उसके उसपे  !

तोड़ लेता है........ कुछ  
सितारे यूँ  ही ... लेकिन 
चाँद ...वापिस नहीँ  माँगा
कभी भी ...उससे  उसने !

सितारे.... सजाते हैं महफ़िल 
चाँद....आसमां  का दिल !
कौन...... देता - लेता  हैं ?
दिल ... ज़माना सारा संगदिल ! 

--------------------------------------- डॉ. प्रतिभा स्वाति 
**************************************

शनिवार, अप्रैल 19, 2014

समस्या ....

          
मजबूरियों   की / तकलियों  से ,
सूत  अब ..... कतता   नहीं  है ! 
कर  दिया   इनकार  शुक  ने ,
राम  ..... वह  रटता  नहीँ  है !
-------------------------------------- डॉ . प्रतिभा स्वाति 
 

शतरंज ..

 **********************************
 वज़ीर  को खौफ़ / मौत  का !
शाह /शह  से  डर  जाते  हैं !
रण में /बेख़ौफ़ पियादे   हैं ,
हँसते -हँसते / मर जाते हैं !
--------------------------------- डॉ . प्रतिभा स्वाति 
********************************

गुरुवार, अप्रैल 17, 2014

मन का काम / मचलना है ...



 मन का  काम / मचलना  है !
  सब  ऐसे  ही /  चलना  है !

दीन- धरम की /बातें  छोड़ !
कलयुग में बस / छलना  है !

उगना  है / पूरब   ही  से !
और पश्चिम  में ढलना है!

सदियों  से है / तपता  सूरज !
किस्मत  उसकी  जलना है !
------------------------------------- डॉ . प्रतिभा स्वाति

फ़रेब देने वाले ...


  फरेब..........देने  वाले !
खामियां गिनते  रहे ! 
भूले  से / कसीदा  कब ?
किसकी  शान  में कहा ?

मुकर जाती है / जुबां कैसे ?
अपने ही कहे लफ़्जों  से !
इबारत को दिलासा  देके ,
लिखे  हुए पैगाम ने कहा !
----------------------------------- डॉ. प्रतिभा स्वाति
  

मंगलवार, अप्रैल 15, 2014

कह दिया .....



*************************
दम्भ  के  सारे ..... तराजू !
सिक्के अहम के.. खोटे हैं !

कैसे कह दिया फलक ने ?
तारे  कितने ......छोटे  हैं !

---------------------------------- डॉ.प्रतिभा स्वाति
****************************



सोमवार, अप्रैल 14, 2014

भ्रम /1


भ्रम / भरमाते  हैं !
कभी / हरिण  को ,
मरीचिका  बनकर !
  कभी / या अक्सर ? 
उसे /मारीच बनकर !

हम  सबके भीतर ,
एक हरिण जिन्दा है !
जानता है यथार्थ ,
खुदसे / शर्मिंदा है !
-------------------------------- जारी
------------------------------------- डॉ. प्रतिभा स्वाति



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...