गुरुवार, मार्च 27, 2014

सोमवार, मार्च 24, 2014

नहीं लिखती / 3

%%%%%%%%%%%%%%%%
तनहाई का रिश्ता  हूँ !
सोहबत / नहीं लिखती !
गुज़र गया पीछे जो ,
वो वक्त नहीं लिखती ! 




पढ़ती  हूँ / दिल  ही दिल में !
हर  जगह / आयत नहीं लिखती :)
जो हुई नहीं मुझपे अब तक,
वो इनायत / नहीं लिखती :)
---------------------------------- डॉ . प्रतिभा स्वाति
%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%

रविवार, मार्च 23, 2014

नहीँ लिखती / 2

  कह  देती हूँ / बात तेरी ,
ख़ुद की हालत /  नहीं लिखती !
सच के ख़ुलासे / झूठ की ,
वक़ालत / नहीं लिखती !
------------------------------------ डॉ . प्रतिभा स्वाती

नहीँ लिखती / 1


  लाख  मनुहार  करे दिल !
कलम अब / खत नहीँ  लिखती !
चल रही आंधी वतन में !
 तो वो / मुहब्बत नहीँ लिखती !
-------------------------------------- डॉ . प्रतिभा स्वाति



शुक्रवार, मार्च 21, 2014

ज़िन्दगी



  ज़िन्दगी कितने ,
 इम्तिहान आखिर ?
ये बात और है !
नतीज़े ,हमने 
अब तलक नहीं पूछे !
---------------------------------------- डॉ. प्रतिभा स्वाती



बुधवार, मार्च 19, 2014

ज़िम्मेदार कौन ?


      ज़ुर्म के इस ग्राफ़ को देखिये !
जो समय के साथ बढ़ रहा है !
ज़िम्मेदार कौन है ?
---------------- महिला या पुलिस ?

शनिवार, मार्च 15, 2014

होली ऐसी खेलिये :)

-

 *************************************
कबिरा   होली  खेलिये !

मन  का  बैर   भुलाय !
पिचकारी-रंग-गुलाल,
सबपै   देय   उड़ाय !!

सब  पर  देंय  उड़ाय !
प्यार मेँ रंग सब डूबें !
होली मेँ जल जाएँ रे,
बैर  भाव  के  मंसूबे!!
------------------------------- डॉ.प्रतिभा  स्वाति

 .***************************************




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...